शादी के गहने समेत लाखों की चोरी

Published at :28 Dec 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के गहने समेत लाखों की चोरी

दुस्साहस. गजराजगंज थाने के चौकीपुर गांव में दिया घटना को अंजाम भागने के दौरान चोरों का गिर गया मोबाइल, पुलिस कर रही छानबीन फरवरी में होनेवाली है निशा की शादी आरा/उदवंतनगर : गजराजगंज थाने के चौकीपुर गांव में चोरों ने एक घर से नकद व आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. […]

विज्ञापन
दुस्साहस. गजराजगंज थाने के चौकीपुर गांव में दिया घटना को अंजाम
भागने के दौरान चोरों का गिर गया मोबाइल, पुलिस कर रही छानबीन
फरवरी में होनेवाली है निशा की शादी
आरा/उदवंतनगर : गजराजगंज थाने के चौकीपुर गांव में चोरों ने एक घर से नकद व आभूषण समेत लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली. बीती रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया. चोरी की इस घटना से घर वालों पर काफी संकट आ गया है. फरवरी में बेटी की शादी थी, जिसके लिए गहने व कपड़े खरीदे गये थे. चोर शादी का सारा सामान भी लेकर भाग निकले. भागने के क्रम में चोरों का दो मोबाइल गिर गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. जब्त मोबाइल के आधार पर पुलिस चोरों का सुराग हासिल करने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि चौकीपुर निवासी हृदया पासवान अपने परिवार के साथ घर में सोये थे. इसी बीच रात में लगभग डेढ़ बजे छत के सहारे चोर उनके घर में घुस गये और चोरी करने लगे.
चोरों ने तीन भर सोना के गहने, 24 हजार नकद और हजारों रुपये मूल्य के कपड़े व सामान की चोरी कर ली. चोर जब घटना को अंजाम दे रहे थे, तभी हृदया पासवान की बेटी निशा की नींद खुल गयी. उसने हल्ला मचाया, तो चोर भागने लगे. हिम्मत कर उसने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन चोर पकड़ में नहीं आया. इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. निशा की शादी फरवरी में होनेवाली थी. गहने गायब होने पर निशा काफी रो रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन