ट्रेन से गिरा छात्र, घायल

Published at :18 Nov 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरा छात्र, घायल

आरा/बिहिया : बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरने से छात्र अभय कुमार घायल हो गया. वह चांदी थाने के भदवर गांव निवासी जनार्दन प्रसाद का पुत्र है. बताया जाता है कि उक्त छात्र जबलपुर से आर्मी की परीक्षा में शामिल होकर तूफान एक्सप्रेस से आरा जा रहा था. इसी दौरान […]

विज्ञापन

आरा/बिहिया : बिहिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन से गिरने से छात्र अभय कुमार घायल हो गया. वह चांदी थाने के भदवर गांव निवासी जनार्दन प्रसाद का पुत्र है. बताया जाता है कि उक्त छात्र जबलपुर से आर्मी की परीक्षा में शामिल होकर तूफान एक्सप्रेस से आरा जा रहा था. इसी दौरान बिहिया रेलवे स्टेशन से पूरब महथिन मंदिर के समीप ट्रेन से नीचे गिर गया. उक्त छात्र को कुछ स्थानीय छात्रों ने बिहिया अस्पताल में लाकर भरती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. बाद में उक्त छात्र को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन