भोजपुर जिला युवा उत्सव का डीएम ने किया उद्घाटन

आरा : नागरी प्रचारिणी के सभागार में गुरुवार को भोजपुर जिला युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया. युवा उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव और उप विकास आयुक्त इनायत खान ने संयुक्त रूप से किया. समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के युवाओं का आह्वान किया कि वे […]
आरा : नागरी प्रचारिणी के सभागार में गुरुवार को भोजपुर जिला युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया. युवा उत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिलाधिकारी डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव और उप विकास आयुक्त इनायत खान ने संयुक्त रूप से किया. समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जिले के युवाओं का आह्वान किया कि वे हर क्षेत्र में कठिन परिश्रम करते हुए अपना भविष्य उज्जवल करें. उन्होंने कहा कि युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कला एवं संस्कृति के प्रति रुझान उत्पन्न करना है,
ताकि जिला और राज्य में प्रतिभा संपन्न कलाकारों को पैदा किया जा सके. डीएम ने कहा कि अभिभावकों को भी चाहिए कि अपने बच्चों को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में बचपन से ही रुचि लेने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि इस क्षेत्र में कैरियर की अपार संभावनाएं हैं. इधर उप विकास आयुक्त ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवा कल के भविष्य हैं. इन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति ऐसा माध्यम है, जिससे समाज में प्रेम एवं सद्भाव का वातावरण उत्पन्न होता है. इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता अरुणा कुमारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी शंभुनाथ झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










