अनाईठ आहर से मिले शव की हुई पहचान, बरौनी का था मजदूर

Published at :14 Nov 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
अनाईठ आहर से मिले शव की हुई पहचान, बरौनी का था मजदूर

आरा : अनाईठ आहर में शनिवार की सुबह मिले जिस शव को लेकर नवादा थाना पुलिस एवं उदवंतनगर थाना पुलिस ने माथापच्ची की थी उस शव की पहचान बेगूसराय जिले के गदरहा थाने के ढकरूचक निवासी स्व भगवान सिंह के पुत्र राम उदय सिंह के रूप में हुई. परिजनों ने बेगूसराय से आकर पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

आरा : अनाईठ आहर में शनिवार की सुबह मिले जिस शव को लेकर नवादा थाना पुलिस एवं उदवंतनगर थाना पुलिस ने माथापच्ची की थी उस शव की पहचान बेगूसराय जिले के गदरहा थाने के ढकरूचक निवासी स्व भगवान सिंह के पुत्र राम उदय सिंह के रूप में हुई. परिजनों ने बेगूसराय से आकर पोस्टमार्टम के रूम में रखे गये मोबाइल के सिम से उसकी पहचान की.

मृतक के भाई विपिन सिंह रविवार को पहुंचे और अपने मजदूर भाई राम उदय सिंह की पहचान करते हुए बताया कि वह दो नवंबर को कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन पर बेगूसराय से चढ़ा था. वह आरा कैसे पहुंचा, यह नहीं पता. उसने यह भी बताया कि दूर-दूर से आरा में न तो रिश्तेदारी है और न ही जान पहचान है. नवादा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर बेगूसराय से कैसे राम उदय सिह आरा पहुंच गया था. पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन