केंद्र की कर्मचारी विरोधी नीतियों का करें बहिष्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन

जिला सम्मेलन में कई बिंदुओं पर हुआ विचार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ की मंडल कमेटी का गठन आरा : बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ गोप गुट का 14 वां जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया. एक दिन तक चले इस अधिवेशन में केंद्र सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी […]
विज्ञापन
जिला सम्मेलन में कई बिंदुओं पर हुआ विचार
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ की मंडल कमेटी का गठन
आरा : बिहार राज्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग कर्मचारी संघ गोप गुट का 14 वां जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया. एक दिन तक चले इस अधिवेशन में केंद्र सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ शुरू हुआ. वहीं शहीदों को पुष्पांजलि दी गयी.अधिवेशन को संबोधित करते हुए यदुनंदन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी है. इनकी हर नीतियों का बहिष्कार करें. श्री चौधरी ने कहा कि कालाधन के नाम पर आर्थिक अराजकता का माहौल कायम किया जा रहा है. सरकार बेरोजगारी का फायदा उठा कर अनुबंध पर बहाली कर रही है.
इसके पश्चात अध्यक्ष मंडल का गठन किया गया. वहीं अवघेश पासवान ने कर्मचारी की समस्याओं पर अपने मंतव्य रखें. वक्ताओं ने कहा कि समान काम के बदले समान वेतन मिलना चाहिए .राज्य संघ के महासचिव सुरेश शर्मा ने राज्य संघ द्वारा किये गये प्रयासों का विवरण प्रस्तुत किया गया. इसके बाद चुनाव पदाधिकारी अगले सत्र में जिला कमेटी के चुनाव के लिए नाम का प्रस्ताव सदन में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया. सम्मेलन को सफल बनाने में उमेश कुमार सुमन, नंदी जी सिंह, राममुनी राम, हंसराज सिंह, शिवशंकर प्रसाद, निरंतर प्रसाद, दीनानाथ सिंह व गर्जन राय की अहम भूमिका है़ अधिवेशन की अध्यक्षता तथा धन्यवाद ज्ञापन रामामुनी ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










