भोजपुर: ‍यूपी की सीमा पर खुलीं दुकानें, फिर भी नहीं जाते लोग

Published at :16 Apr 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर: ‍यूपी की सीमा पर खुलीं दुकानें, फिर भी नहीं जाते लोग

उत्तर प्रदेश के बडका नौरंगा, लालगंज, कोडहरा बांध, चांद दियर तथा जय प्रकाश नगर में खुलीं शराब की दुकानें आरा. पूर्ण शराबबंदी को बिहारियों ने इसे अस्मिता से जोड़ लिया है. शासन द्वारा शराबबंदी की घोषणा के बाद जिले में कहीं से भी अब तक शराब बरामदगी की खबर नहीं आयी है. शराबबंदी की नीति […]

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बडका नौरंगा, लालगंज, कोडहरा बांध, चांद दियर तथा जय प्रकाश नगर में खुलीं शराब की दुकानें

आरा. पूर्ण शराबबंदी को बिहारियों ने इसे अस्मिता से जोड़ लिया है. शासन द्वारा शराबबंदी की घोषणा के बाद जिले में कहीं से भी अब तक शराब बरामदगी की खबर नहीं आयी है. शराबबंदी की नीति को लागू करने को लेकर जिला प्रशासन के साथ उत्पाद विभाग भी सख्त है.

खास कर यूपी के सटे इलाके पर खासी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी प्रकार की तस्करी न हो सके. भोजपुर जिले से यूपी के कई इलाके सटे हुए है, जिसको देखते हुए बिहार में जब पूर्ण शराबबंदी नीति लागू हुई तो यूपी शासन द्वारा भोजपुर जिले से सटे यूपी के बॉर्डर पर बडका नौरंगा, लालगंज, कोडहरा बांध, चांद दियर तथा जय प्रकाश नगर में शराब की दुकानें खोल दी गयीं, फिर भी यहां शराब पीने के लिए जिले से लोग नहीं जा रहे है, जिससे स्पष्ट हैं कि लोग शराब को पूर्णत: नकार रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन