नहीं बिक रहा धान, लाचार हैं किसान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2016 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इन दिनों जिले के किसानों को मेहनत से उपजायी गयी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य हासिल करने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है़ धान क्रय केंद्र तो थोक भाव में खुले, पर उनकी धान नहीं खरीदी जा रही है़ लिहाजा किसानों […]
विज्ञापन
आरा : जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण इन दिनों जिले के किसानों को मेहनत से उपजायी गयी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य हासिल करने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है़
धान क्रय केंद्र तो थोक भाव में खुले, पर उनकी धान नहीं खरीदी जा रही है़ लिहाजा किसानों को गोला कारोबारियों के हाथों औने-पौने दामों पर धान बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है़ फिर भी किसानों की फरियाद सुनने को कोई तैयार नहीं है़
धान में नमी का बहाना का धान खरीद से वर्षो पुराना संबंध रहा है़ क्रय केंद्र प्रभारी और पैक्स अध्यक्ष प्रत्येक वर्ष धान में नमी रहने का बहाना बनाकर किसानों का धान क्रय केंद्र से लौटाते रहे है़ं फिर भी प्रशासन इस बहानाबाजी को आज तक दुरुस्त नहीं कर पाया है़ इसका सबसे दिलचस्प पहलु यह है कि जिले के चयनित 188 पैक्स, 14 व्यापार मंडल तथा एसएफसी के पास नमी मापक यंत्र उपलब्ध नहीं है़ं ऐसे में फिर कैसे शेष पैक्स, व्यापार मंडल और एसएफसी धान क्रय केंद्र किसानों के धान की नमी माप रहे है़
क्या इन धान क्रय केंद्रों द्वारा किसानों का धान नहीं खरीदने को लेकर कहीं बहना तो नहीं बनाया जा रहा है़ बावजूद इसके प्रशासन और जन प्रतिनिधि इस पर गौर नहीं फरमा रहे है़ यही नहीं जिले में यदि धान खरीद की यह रफ्तार रहीं है, तो इस बार जिले में खरीद किये जाने का लक्ष्य पाना मुश्किल हो जायेगा़ विदित हो कि जिले में धान अधिप्राप्ति का कार्य 5 दिसंबर से शुरू की गयी है़
34 दिन बीतने के बाद भी महज 35.24 एमटी धान की खरीद हुई है़ जबकि जिले में चालू खरीफ मौसम में एक लाख 11 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित की गयी है़ लक्ष्य के 90 प्रतिशत धान का खरीद पैक्स और व्यापार मंडल को मिलकर खरीद की जानी है़ जबकि लक्ष्य का 10 प्रतिशत धान एसएफसी को खरीद करनी है़
कहते हैं जिलाधिकारी
जिले में धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के लिए पूरी खरीद प्रक्रिया की सतत मॉनिटरिंग व प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जा रही है़ किसानों से धान खरीद के लिए डीसीओ और डीएसओ को सख्त निर्देश दिया गया है़ प्रखंडों में योजना जांच के लिए जाने वाले वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है़
डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव, डीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










