लॉरी की चपेट में आने से छात्रा की मौत से गुस्साये लोग

Published at :08 Jan 2016 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
लॉरी की चपेट में आने से छात्रा की मौत से गुस्साये लोग

विरोध में सड़क जाम, हंगामा जीरोमाइल के समीप हुआ हादसा, किया गया प्रदर्शन घटना के बाद पुलिस ने वाहन को किया जब्त, चालक फरार आरा : लॉरी की चपेट में आने से हुई एक छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास […]

विज्ञापन

विरोध में सड़क जाम, हंगामा

जीरोमाइल के समीप हुआ हादसा, किया गया प्रदर्शन
घटना के बाद पुलिस ने वाहन को किया जब्त, चालक फरार
आरा : लॉरी की चपेट में आने से हुई एक छात्रा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा किया. घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है. घटना के बाद लॉरी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी, जिससे एक और बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा.
पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिणी एकौना गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की बेटी नेहा कुमारी पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी, इसी दौरान तेज गति से आ रही लॉरी की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये और जीरो माइल के समीप सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी व बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. शव का पोर्स्टमाटम सदर अस्पताल में कराया गया.
छात्रा के घर पसरा मातमी सन्नाटा : इस घटना के बाद छात्रा के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मां के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया था. बार-बार नेहा का नाम ले लेकर उसकी मां बेहोश हो जा रही थी. वहीं, आसपास के लोग उसे ढांढ़स बढ़ाने में लगे हुए थे.
एक घंटे तक मची रही अफरातफरी : आरा-मोहनिया और आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रही लॉरी की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मुख्य मार्ग पर घंटों अफरातफरी का माहौल कायम रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन