भारी मात्रा में रैपर व नकली तेल बरामद

Published at :08 Jan 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में रैपर व नकली तेल बरामद

335 कार्टन आंवला तेल और डाबर आंवला की 2530 शीशी जब्त कारोबारी पर पवना थाने में हुई प्राथिमकी दर्ज , कारोबारी गिरफ्तार आरा : दिल्ली से आयी डाबर कंपनी की टीम ने भोजपुर के पवना में छापेमारी कर भारी मात्रा में डाबर कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान का भंडाफोड़ किया है. […]

विज्ञापन

335 कार्टन आंवला तेल और डाबर आंवला की 2530 शीशी जब्त

कारोबारी पर पवना थाने में हुई प्राथिमकी दर्ज , कारोबारी गिरफ्तार
आरा : दिल्ली से आयी डाबर कंपनी की टीम ने भोजपुर के पवना में छापेमारी कर भारी मात्रा में डाबर कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे नकली सामान का भंडाफोड़ किया है. कारोबारी के घर से भारी मात्रा में आंवला तेल के 335 कार्टन 50 ग्राम का और भारी मात्रा में रैपर व कई सामान बरामद हुए हैं. कारोबारी राजेंद्र साह को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया गया.
कंपनी के जांचकर्ता के बयान पर पवना थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. इस संबंध में जांचकर्ता नरेश कुमार झा ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि डाबर कंपनी के नाम पर रैपर लगा कर नकली सामान बेचा जा रहा है. सूचना मिलने के साथ ही पवना थाना पुलिस के सहयोग से कारोबारी के घर में छापेमारी की गयी, जहां से भारी मात्रा में डाबर कंपनी का नकली रैपर और आंवला तेल की खाली शीशी जब्त की गयी.
कई दिनों से चल रहा था धंधा : पुलिस ने बताया कि यह गोरखधंधा कई दिनों से चल रहा था. डाबर कंपनी के नाम पर बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा था. किसी को शक नहीं हो इसके लिए डाबर कंपनी का रैपर लगा कर इसे बाजार में बेच दिया जा रहा था. इसके लिए देहात के बाजार स्थित दुकानों में बेच दिया जाता था. इस खेल में देहात के कई दुकानदार भी शामिल हैं, जिसकी जांच की जा रही हैं .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन