ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रमगंज (कार्यालय) : घुसियां खुर्द पंचायत को निर्मल बनाने को लेकर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाल चंदवा के छात्रा-छात्राओं, जीविका कार्यकर्ताओं व सेविका, सहायिकाओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया. पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी ने रैली को झंडी दिखा रवाना किया. रैली विद्यालय परिसर से चलकर बालचंदवा, […]
विज्ञापन
बिक्रमगंज (कार्यालय) : घुसियां खुर्द पंचायत को निर्मल बनाने को लेकर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाल चंदवा के छात्रा-छात्राओं, जीविका कार्यकर्ताओं व सेविका, सहायिकाओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया. पंचायत के मुखिया विनय प्रकाश चौधरी ने रैली को झंडी दिखा रवाना किया.
रैली विद्यालय परिसर से चलकर बालचंदवा, कण्डाडीह टोला के सभी मुख्य गलियों का भ्रमण कर पुनः विद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हुआ. रैली में चल रहे सभी बच्चे “आधी पेट खाएंगे, शौचालय बनाएंगे” सहित कई स्वच्छ भारत से संबंधित नारे लगाते हुए हाथ में तख्ती लेकर चल रहे थे. वे ग्रामीणों को शौचालय बनवाने और खुले में शौच नहीं करने का संदेश दे रहे थे. रैली में विद्यालय के जीविका कार्यकर्ता आरती कुमारी प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










