जेल में बंद दानी यादव ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

आरा : मुजफ्फरपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी दानी यादव ने आरा के ठेकेदार सुनील सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दी़ रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया़ वहीं, ठेकेदार सुनील सिंह के बयान पर धाेबहा ओपी में एक मामला दर्ज कराया गया है़ […]
आरा : मुजफ्फरपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी दानी यादव ने आरा के ठेकेदार सुनील सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दी़ रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया़ वहीं, ठेकेदार सुनील सिंह के बयान पर धाेबहा ओपी में एक मामला दर्ज कराया गया है़ मिली जानकारी के अनुसार, धोबहा थाना क्षेत्र के इजरी पीपरा गांव निवासी ठेकेदार सुनील सिंह बुधवार की दोपहर किसी कार्य को लेकर आरा आ रहे थे.
इसी दौरान उनके मोबाइल पर दानी यादव ने 20 लाख रुपये देने की मांग की़ नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गयी़ फोन पर मिली धमकी के बाद सुनील सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी़ इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़ दानी यादव द्वारा रंगदारी मांगने की यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी दानी यादव कई कोचिंग संचालकों से रंगदारी मांग चुका है़ इस घटना के बाद ठेकेदार का परिवार पूरी भयभीत है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










