जेल में बंद दानी यादव ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

Published at :07 Jan 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद दानी यादव ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

आरा : मुजफ्फरपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी दानी यादव ने आरा के ठेकेदार सुनील सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दी़ रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया़ वहीं, ठेकेदार सुनील सिंह के बयान पर धाेबहा ओपी में एक मामला दर्ज कराया गया है़ […]

विज्ञापन

आरा : मुजफ्फरपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी दानी यादव ने आरा के ठेकेदार सुनील सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दी़ रंगदारी मांगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया़ वहीं, ठेकेदार सुनील सिंह के बयान पर धाेबहा ओपी में एक मामला दर्ज कराया गया है़ मिली जानकारी के अनुसार, धोबहा थाना क्षेत्र के इजरी पीपरा गांव निवासी ठेकेदार सुनील सिंह बुधवार की दोपहर किसी कार्य को लेकर आरा आ रहे थे.

इसी दौरान उनके मोबाइल पर दानी यादव ने 20 लाख रुपये देने की मांग की़ नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गयी़ फोन पर मिली धमकी के बाद सुनील सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी़ इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़ दानी यादव द्वारा रंगदारी मांगने की यह पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी दानी यादव कई कोचिंग संचालकों से रंगदारी मांग चुका है़ इस घटना के बाद ठेकेदार का परिवार पूरी भयभीत है़

बता दें कि ठेकेदार बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी के रिश्तेदार भी बताये जाते है़ं वहीं, इस मामले में बबलू ततवा का भी नाम आ रहा है़ पुलिस सीडीआर निकालने में जुटी है़
फैली सनसनी, पुलिस महकमा चौकस
आरा के ठेकेदार के बयान पर मामला दर्ज
सीडीआर निकालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन