स्टेशन पर यात्रियों की सघन जांच

Published at :05 Jan 2016 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रियों की सघन जांच

आरा : आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है. सोमवार को जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामानों की गहन जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने यात्रियों के टिकट भी तलब किये. स्टेशन पर बिना वजह मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ कर वीडियोग्राफी भी […]

विज्ञापन

आरा : आतंकवादी घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों में चौकसी बढ़ा दी है. सोमवार को जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामानों की गहन जांच-पड़ताल की. इस दौरान पुलिस ने यात्रियों के टिकट भी तलब किये. स्टेशन पर बिना वजह मौजूद लोगों से कड़ी पूछताछ कर वीडियोग्राफी भी करायी गयी. बताया गया कि ऐसे संदिग्ध लोगों का पूरा बायोडाटा पुलिस फाइल में रखा गया है. कभी भी कोई अप्रिय घटना घटी,

तो वीडियोग्राफी के माध्यम से इनकी पहचान की जा सकेगी. रेल सूत्रों के अनुसार दिल्ली से लेकर कानपुर के बीच आतंकवादियों ने ट्रेनों को उड़ाने की धमकी दी है. ऐसे में रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर पूरे भारत में हाइअलर्ट घोषित किया गया है. पुलिस ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए रात से ही प्लेटफॉर्म एव ट्रेनाें में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्रियों की वीडियोग्राफी की जा रही है. किसी यात्री पर शक होने पर उनसे पूछताछ भी की जा रही है. रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह अभियान एक माह तक लगातार चलता रहेगा. सर्च अभियान के दौरान जीआरपी की टीम ने ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट एवं चोरी के मामले में पांच आरोपितों को एक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस व दस कीमती मोबाइल बरामद करने में सफलता पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन