भोजपुर इंदिरा आवास में अव्वल व मनरेगा में छठे स्थान पर

Published at :01 Jan 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर इंदिरा आवास में अव्वल व मनरेगा में छठे स्थान पर

आरा : जिला प्रशासन के अनवरत प्रयास के बाद भोजपुर जिला इंदिरा आवास योजना के क्रियान्वयन के मामले में प्रदेश में अव्वल रहा है, जबकि मनरेगा में योजना में लगातार रैंकिंग में सुधार लाते हुए 31 वें रैंक से अक्तूबर माह में 14 रैंक से छलांग लगाकर नवंबर माह के अंत में छठे स्थान पर […]

विज्ञापन

आरा : जिला प्रशासन के अनवरत प्रयास के बाद भोजपुर जिला इंदिरा आवास योजना के क्रियान्वयन के मामले में प्रदेश में अव्वल रहा है, जबकि मनरेगा में योजना में लगातार रैंकिंग में सुधार लाते हुए 31 वें रैंक से अक्तूबर माह में 14 रैंक से छलांग लगाकर नवंबर माह के अंत में छठे स्थान पर पहुंच गया है.

बीती वर्ष 2015 में भोजपुर के लिए सबसे उपलब्धि भरा रहा है. इतना हीं नहीं वर्ष 2015 में जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव और उपविकास आयुक्त इनायत खान के सकारात्मक प्रयास के बदौलत वर्षों से विभिन्न योजना मद में लंबित अग्रिम 25 करोड़ रुपये का जहां सामायोजन किया गया. वहीं प्रखंडाें और अंचलों के पिछले आठ-आठ माह से चल रहे लंबित कैस बुक को अद्यतन किया गया. यहीं नहीं वर्ष 2015 में विधान सभा चुनाव को भी बेहतर ढंग से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कराया गया.

इधर बिजली के क्षेत्र में जिले में व्यापक सुधार हुआ, जहां ग्रिड और विद्युत उपेंद्र के क्षमता विस्तार के साथ-साथ मरम्मती का कार्य भी संपन्न हुआ, जिसके कारण जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है.

अब जहां शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 20-22 घंटे हो रहे है, वहीं देहाती क्षेत्र में 17-18 घंटा बिजली लोगों को मिल रही है. वहीं पंचायत चुनाव को लेकर भी प्रशासन द्वारा फिलहाल मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है,

जिस पर 15 जनवरी तक दावा और आपत्ति आम लोगों से मांगी गयी है. इसके बाद 31 जनवरी को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया जायेगा.

वहीं पंचायत वार आरक्षण रोस्टर भी प्रखंड स्तर पर बीडीओ की देख-रेख में तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमोदनों परांत 20 जनवरी तक राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमोदन प्राप्त कर आरक्षण रोस्टर का प्रकाशन कर देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन