आंबेडकर चौक के समीप अवरोधक लगा कर जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2015 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

स्टांप के लिए सड़क पर अभ्यर्थी सेना की बहाली में जरूरी है शपथ पत्र, अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटा जाम आरा : नन ज्यूडीशियल स्टांप की कालाबाजारी से परेशान सेना के अभ्यर्थियों का गुस्सा दूसरे दिन भी भड़क उठा. इस बार उन्हें राजद के छात्र संगठन का भी साथ मिला. गुस्साये अभ्यर्थियों ने पहले […]
विज्ञापन
स्टांप के लिए सड़क पर अभ्यर्थी
सेना की बहाली में जरूरी है शपथ पत्र, अधिकारियों के आश्वासन के बाद हटा जाम
आरा : नन ज्यूडीशियल स्टांप की कालाबाजारी से परेशान सेना के अभ्यर्थियों का गुस्सा दूसरे दिन भी भड़क उठा. इस बार उन्हें राजद के छात्र संगठन का भी साथ मिला. गुस्साये अभ्यर्थियों ने पहले कचहरी परिसर में जम कर हंगामा किया इसके बाद छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के आंबेडकर चौक को जाम कर दिया. अभ्यर्थी बीच सड़क पर बैठ गये और नारेबाजी शुरू कर दी .जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
अभ्यर्थियों का कहना था कि स्टांप उपलब्ध होने के बावजूद ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि दस रुपये की जगह सौ रुपये का स्टांप लेने का दबाव बनाया जा रहा हैं. कुछ वेंडरों द्वारा स्टांप 150 से लेकर 200 तक में बेचा जा रहा है. इधर जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी . अभ्यर्थी बांस-बल्ला लगा कर सड़क को जाम कर रखे थे.
घंटों यातायात बाधित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जैसे ही इसकी सूचना अधिकारियों को मिली आंबेडकर चौक पहुंचे . जहां आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझा कर जाम हटवाया.
घंटों जाम रहने से यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी, जिसे सुचारु करने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. मौके पर छात्र राजद के आलोक रंजन सहित कई अभ्यर्थी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










