नन ज्यूडीशियल स्टांप की कालाबाजारी पर फुटा छात्रों का गुस्सा

Published at :30 Dec 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
नन ज्यूडीशियल स्टांप की कालाबाजारी पर फुटा छात्रों का गुस्सा

आरा : नन ज्यूडीशियल स्टांप की कालाबाजारी से सेना के अभ्यर्थियों का गुस्सा मंगलवार को भड़क उठा. गुस्साये अभ्यर्थियों ने कचहरी परिसर में जम कर हंगामा किया और शहर के आंबेडकर चौक को जाम कर दिया. अभ्यर्थी बीच सड़क पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. सूचना पाकर मौके पर […]

विज्ञापन

आरा : नन ज्यूडीशियल स्टांप की कालाबाजारी से सेना के अभ्यर्थियों का गुस्सा मंगलवार को भड़क उठा. गुस्साये अभ्यर्थियों ने कचहरी परिसर में जम कर हंगामा किया और शहर के आंबेडकर चौक को जाम कर दिया. अभ्यर्थी बीच सड़क पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. अभ्यर्थियों का कहना था कि स्टांप उपलब्ध होने के बावजूद ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि 10 रुपये की जगह पर सौ रुपये का स्टांप लेने का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं, कुछ वेंडरों द्वारा सौ रुपये का स्टांप 150 से लेकर 200 रुपये तक में बेचा जा रहा है. इधर, जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. अभ्यर्थी बांस-बल्ला लगा कर सड़क को जाम कर दिया था. घंटों यातायात बाधित रहने के कारण आने-जानेवाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

जैसे ही इसकी सूचना अधिकारियों को मिली अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझा कर जाम को हटवाया. वहीं, अवर निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार ने कई छात्रों को स्टांप भी दिलवाया. उन्होंने कहा कि वैसे वेंडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी, जो स्टांप की कालाबाजारी करते हैं. घंटों जाम रहने से यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी, जिसे सुचारु करने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन