बायोमीटरिक सिस्टम से बनाएं हािजरी, नहीं तो वेतन बंद

Published at :29 Dec 2015 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
बायोमीटरिक सिस्टम से बनाएं हािजरी, नहीं तो वेतन बंद

आरा : जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियो तथा प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आरटीपीएस, आइसीडीएस, छात्रवृत्ति वितरण, धान अधिप्राप्ति, एमडीएम तथा विभागीय कार्यों की लंबी सूची को अद्यतन करने सहित विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की […]

विज्ञापन

आरा : जिलाधिकारी डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियो तथा प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई. बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आरटीपीएस, आइसीडीएस, छात्रवृत्ति वितरण, धान अधिप्राप्ति, एमडीएम तथा विभागीय कार्यों की लंबी सूची को अद्यतन करने सहित विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की गयी.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बायोमिटिरक सिस्टम से हाजरी नहीं बनानेवाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वेतन डीइओ बंद करना सुनिश्चित करें. वहीं विद्यालय का निरीक्षण नहीं करनेवाले बीआरपी तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित करना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने डीपीओ एमडीएम को दस जनवरी तक हर हाल में शत-प्रतिशत विद्यालयों में एमडीएम पालन कराने का निर्देश दिया है,

तो वहीं शाहपुर प्रखंड के सोनवर्षा मध्य विद्यालय के जांच के दौरान गायब पाये गये प्रधानाध्यापक विवेकानंद राय को निलंबित करने का निर्देश दिया. डीएम ने धान अधिप्राप्ति कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लायी जाये. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि धान बेचने में किसी भी किसानों को कोई परेशानी या कठिनाई न हो. आइसीडीएस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह के 26, 27 एवं 28 में से किसी एक दिन आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कार्यालय अथवा केंद्र संबंधित कार्य के लिए केंद्र से अनुपस्थित रह सकती है.

उसके बाद अनुपस्थित रहने पर उनपर कार्रवाई होगी. डीएम ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को अगले सप्ताह तक एक हजार विद्यालय का छात्रवृत्ति वितरण संबंधित रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी को हर हाल में 15 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया,

जबकि डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को लंबित कार्यों की सूची बनाने तथा उसको निष्पादित करने की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यालय के लॉक बूक को अद्यतन तथा संधारित करने का निर्देश दिया गया. चौकीदार-दफादार के समस्याओं को सभी अंचलाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करने को कहा.

बैठक में सभी एसडीओ, सभी डीसीएलआर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन