जेपी हत्याकांड में दो घरों में कुर्की जब्ती

Published at :29 Dec 2015 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
जेपी हत्याकांड में दो घरों में  कुर्की जब्ती

आरा : अजीमाबाद पुलिस ने सोमवार को बड़गांव निवासी जय प्रकाश सिंह के हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. इसके पहले भी पुलिस दर्जन भर आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस ने बताया कि अगस्त माह में माले समर्थकों […]

विज्ञापन

आरा : अजीमाबाद पुलिस ने सोमवार को बड़गांव निवासी जय प्रकाश सिंह के हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. इसके पहले भी पुलिस दर्जन भर आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई कर चुकी है. पुलिस ने बताया कि अगस्त माह में माले समर्थकों ने जेपी सिंह को अगवा कर हत्या कर दी थी. हत्या के कई दिनों के बाद चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव के पोखरा के समीप से उसका शव बरामद हुआ था.

इस घटना के बाद मृतक के परिजन के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इस घटना के बाद से ही सभी आरोपित फरार चल रहे हैं, जिसको लेकर कुर्की जब्ती को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया गया था. कोर्ट से आदेश मिलने के बाद सोमवार को गब्बर चौधरी और गुड्डू चौधरी के घर की कुर्की की गयी. मंगलवार को भी तीन लोगों के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

भोजपुर के मजदूर की गाेपालगंज में हुई मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन