नीतीश राज में बढ़ा है अपराधियों का मनोबल विधायक

Published at :28 Dec 2015 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश राज में बढ़ा है  अपराधियों का मनोबल विधायक

आरा : बसंतपुर में दबंगों द्वारा दलितों की झोपड़ी जलाये जाने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर भाकपा माले की जांच टीम ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात की. साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली. जांच टीम का नेतृत्व राज्य कमेटी सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, नगर सचिव दिलराज प्रीतम, नगर कमेटी सदस्य […]

विज्ञापन

आरा : बसंतपुर में दबंगों द्वारा दलितों की झोपड़ी जलाये जाने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण कर भाकपा माले की जांच टीम ने पीडि़त परिवारों से मुलाकात की. साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली. जांच टीम का नेतृत्व राज्य कमेटी सदस्य व तरारी विधायक सुदामा प्रसाद, नगर सचिव दिलराज प्रीतम, नगर कमेटी सदस्य राजनाथ राम ने किया. घटना स्थल पर पीडि़त परिवारों से मिल कर जानकारी लेने के बाद तरारी विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि नीतीश राज में सामंती, अपराधी ताकतों का मनोबल बढ़ा है. बसंतपुर के पीडि़त परिवार काफी सहमे हैं.

उन्होंने पीडि़त परिवारों को उस जमीन पर बसाने, सुरक्षा देने, पुर्नवास की व्यवस्था करने, पुलिस कैंप लगाने, अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. अगर ऐसा नहीं हुआ तो माले उस जमीन को लेकर आंदोलन खड़ा करेगा. जांच टीम में आइसा नेता संदीप, सुरेंद्र राम, जज वर्मा, राज मोहन कुशवाहा आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन