मलंगवा में फायरिंग, लाठीचार्ज डेढ़ दर्जन आंदोलनकारी घायल

Published at :24 Dec 2015 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
मलंगवा में फायरिंग, लाठीचार्ज डेढ़ दर्जन आंदोलनकारी घायल

सोनबरसा/रक्सौल : संविधान में संशोधन के नेपाल सरकार के फैसले के बाद भी मधेसी आंदोलन और तेज होता जा रहा है. सीमावर्ती सर्लाही रौतहट जिले में आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान गुरुडा शहर में एक ट्रक को फूंक दिया. वहीं सर्लाही के मलंगवा शहर में पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. इसमें […]

विज्ञापन

सोनबरसा/रक्सौल : संविधान में संशोधन के नेपाल सरकार के फैसले के बाद भी मधेसी आंदोलन और तेज होता जा रहा है. सीमावर्ती सर्लाही रौतहट जिले में आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान गुरुडा शहर में एक ट्रक को फूंक दिया. वहीं सर्लाही के मलंगवा शहर में पुलिस व आंदोलनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. इसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

स्थिति पर नियंत्रण के लिए देर शाम पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें छह के पैर, जांघ व हाथ में गोली लगी है. इनमें गम्हरिया निवासी राम भजन यादव व मलंगवा नगरपालिका वार्ड संख्या-13 निवासी अब्बास मंसूरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भरती कराया गया है.

वहीं शिवसागर चौक पर दोपहर बाद पुलिस लाठीचार्ज किया, जिसमें रवि कुमार, अभिषेक कुमार, आलम मंसूरी, रंजीत कुमार ठाकुर व सूरज कुमार समेत अन्य घायल हो गये. उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भरती कराया गया. इनमें दो को बेहतर उपचार के लिए सीतामढ़ी

मलंगवा में फायरिंग
रेफर किया गया है.
सांसद जंगीलाल राय के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही शिवसागर चौक पर जमे थे. भीड़ संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के जिलाध्यक्ष अशोक यादव की रिहाई की मांग कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन