ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान

Published at :23 Dec 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों में चलाया चेकिंग अभियान

आरा : श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी बागी में पिछले दिनों एक युवती के साथ घटित छेड़खानी की घटना के बाद रेलवे प्रशासन काफी सतर्क हो गयी है. हाजीपुर जोन के जीएम एके मित्तल के निर्देश के बाद दानापुर डिवीजन में पड़नेवाले सभी स्टेशनों पर चेकिंग किया जा रहा है. इस अभियान के दौरान मंगलवार को […]

विज्ञापन

आरा : श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी बागी में पिछले दिनों एक युवती के साथ घटित छेड़खानी की घटना के बाद रेलवे प्रशासन काफी सतर्क हो गयी है. हाजीपुर जोन के जीएम एके मित्तल के निर्देश के बाद दानापुर डिवीजन में पड़नेवाले सभी स्टेशनों पर चेकिंग किया जा रहा है.

इस अभियान के दौरान मंगलवार को मुंबई जानेवाले लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एसी बोगी समेत स्लीपर में आरपीएफ, जीआरपी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान बगैर टिकट वातानुकुलित बोगी में सफ र करनेवाले यात्रियों को पकड़ा. पकड़े गये सभी यात्रियों को आरपीएफ पोस्ट में रखा गया. रेल सूत्रों के अनुसार ट्रेनों में सबसे ज्यादा नजर रेलवे प्रशासन छात्रों पर रख रही है. क्योंकि हर दम ट्रेनों में छात्रों के द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने की सूचना मिलती रहती है.

इस बिंदु पर भी रेलवे प्रशासन नजर रख रही है. बता दें कि पिछले दिनों श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी बोगी में महिला यात्री के साथ एसएससी का परीक्षा देने जा रहे कुछ छात्रों ने छेड़खानी किया था. उक्त युवती ने चुपके से रेलवे मंत्रालय में एसएमएस कर मदद की गुहार लगायी थी.

उस एसएमएस के कारण रेलवे प्रशासन काफी तेजी से काम लिया और उक्त युवती की आबुरू बचाने के लिए रेलवे प्रशासन सभी स्टेशनों पर चेकिंग अभियान लगाया था. उस अभियान के दौरान आरा रेलवे स्टेशन पर भी श्रमजीवी एक्सप्रेस को 35 मिनट तक रोका गया था. इसी सब बिंदुओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन