ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को किया जाम

Updated at :04 Oct 2013 10:47 PM
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को किया जाम

आरा. गड़हनी प्रखंड के नहसी गांव में पंचायत भवन के निर्माण पर रोक लगाये जाने से गुस्साये ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर उतर विरोध जताया. ग्रामीणों ने आरा- सासाराम मुख्य मार्ग को नहसी गांव के समीप जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे. जानकारी के अनुसार, […]

विज्ञापन

आरा. गड़हनी प्रखंड के नहसी गांव में पंचायत भवन के निर्माण पर रोक लगाये जाने से गुस्साये ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क पर उतर विरोध जताया. ग्रामीणों ने आरा- सासाराम मुख्य मार्ग को नहसी गांव के समीप जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, नहसी गांव में पंचायत भवन के निर्माण पर रोक लगने से गुस्साये नहसी गांव के ग्रामीणों ने आरा – सासाराम मुख्य मार्ग को नहसी गांव के समीप जाम कर विरोध जताया. जाम कर रहे लोगों का कहना था कि पंचायत भवन का निर्माण गांव में ही होना चाहिए. जाम रहने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे यातायात की समस्या उत्पन्न हो गयी. जाम रहने के कारण यात्रियों को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा. वहीं, कई एंबुलेंस भी जाम में फंसे रहे. जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से भी प्रदर्शनकारियों ने नोक -झोंक की. देर शाम तक जाम की स्थिति यथावत बनी हुई थी. पुलिस अधिकारी बातचीत के जरिये मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन