Bihar News: बिहार के इस जिले को सड़कों और बाइपास का बंपर तोहफा, सात योजनाओं पर काम शुरू

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Oct 2025 10:30 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले को बिहार सरकार की तरफ से बड़ी सौगात मिली. जिले में करीब अरबों रुपये की लागत से 7 योजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया. नई सड़कों के निर्माण के अलावा नये बाइपास और कुछ सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के अलग-अलग जिलों में सड़कों का निर्माण कार्य जारी है. इस बीच भोजपुर जिले को सरकार की तरफ से बड़ा गिफ्ट दिया गया. दरअसल, जिले में 7 योजनाओं को लेकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, लगभग अरबों रुपये की लागत से जिले में नई सड़कें और बाइपास का निर्माण होगा. इसके साथ ही कई सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जायेगा.

कितनी सड़कें और बाइपास बनाई जायेगी?

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से पिछले दिनों कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, जिसको लेकर निर्माण कार्य भी अब शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिले में टोटल 45 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जायेगी, तीन नयी सड़कें, दो नये बाइपास और इसके साथ ही चार सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जायेगा.

कहां-कहां बनेगी सड़क?

जानकारी के मुताबिक, आरा शहर में रेलवे स्टेशन से लेकर कलेक्ट्रेट भवन तक करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 4 किलोमीटर लंबी रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा. इसके साथ ही दूसरा रोड पकड़ी चौक से बामपाली, गिरजा मोड़ और चंदवा मोड़ होते हुए फोरलेन निर्माण का काम किया जायेगा.

कहां बनेगा बाइपास?

इसके अलावा शहर में जीरोमाइल से लेकर पातर तक भी फोरलेन सड़क बनाई जायेगी. इसकी लंबाई तीन किलोमीटर और लागत करीब 34 करोड़ रुपये बताई गई. जानकारी के मुताबिक, बाइपास का निर्माण ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक होगा. इसकी लंबाई तीन किलोमीटर और लागत करीब 29 करोड़ रुपये होगी. साथ ही एसएच 102 कुरमुरी से लेकर बंधवा गांव तरारी तक सड़क बनाई जायेगी और बिहिया में एसएच 102 से एनएच 912 बिहिया चौरस्ता तक सड़क को चौड़ा किया जायेगा.

फोर लेन रोड को बनाया जायेगा सिक्स लेन

दरअसल, रविवार को ही सकड्डी-बबुरा फोरलेन रोड को सिक्स लेन बनाने को लेकर काम शुरू कर दिया गया. सड़क के दोनों तरफ एक-एक लेन सड़क बनाई जायेगी. इस सड़क की लंबाई करीब 20 किलोमीटर है और इसमें लगभग 4 किलोमीटर लंबा पुल है. लक्ष्य तय किया गया है कि 18 महीने में सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करना है. साथ ही निर्माण कंपनी तीन साल तक सड़क बनने के बाद उसका मेंटनेंस भी करेगी.

Also Read: Bihar Election 2025: …तो अब मैथिली ठाकुर भी लड़ेंगी चुनाव! बताईं किस सीट से लड़ना चाहेंगी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन