Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर रिटायर्ड पुलिस जवान की हत्या, सीने और गर्दन में दागी गोलियां
Published by : Preeti Dayal Updated At : 04 Oct 2025 1:09 PM
घटना से जुड़ी तस्वीर
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार की देर रात घर में घुसकर रिटायर्ड पुलिस जवान कन्हैया प्रसाद यादव की हत्या कर दी गई. हथियारबंद अपराधियों ने कन्हैया प्रसाद यादव के सीने और गर्दन में गोली मारी. घटना जिले के उदवंतनगर थाना की है.
Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले में शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. पूरी घटना जिले के उदवंतनगर थाना इलाके के कारीसाथ गांव की है.
सीने और गर्दन में मारी गोली
मृतक की पहचान कारीसाथ गांव निवासी कन्हैया प्रसाद यादव (85 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बंगाल पुलिस में हवलदार पद से साल 2006 में रिटायर हुए थे. वह स्वर्गीय जंग बहादुर यादव के बेटे थे. परिजनों की माने तो, शुक्रवार की देर रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और सो रहे कन्हैया प्रसाद यादव पर नजदीक से दो गोलियां दाग दीं. एक गोली उनके दाहिने सीने में और दूसरी गर्दन में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया.
जान से मारने की मिली थी धमकी
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक के बेटे राज कुमार यादव के मोबाइल पर कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी दी गई थी. दो महीने पहले गांव में युवकों के बीच विवाद भी हुआ था, जिसके बाद दशमी के दिन धमकी दी गई थी कि ‘देख लेंगे’. पुलिस इस विवाद की भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या का कारण पुरानी रंजिश तो नहीं है.
पुलिस मामले में कर रही जांच
मृतक के परिवार में पत्नी दुलारो देवी, एक बेटा राज कुमार यादव और दो बेटियां रंजू देवी और मंजू देवी हैं. पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मामले की कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. घटनास्थल से मिले सबूतों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










