नामांकन के प्रथम दिन नहीं खुला खाता

Updated at :12 Jun 2015 7:13 AM
विज्ञापन
नामांकन के प्रथम दिन नहीं खुला खाता

प्रत्याशियों के इंतजार में पूरे दिन कार्यालय में बैठे रहे निर्वाची पदाधिकारी आरा : नगर निकाय कोटे के विधान परिषद चुनाव का नामांकन दाखिला का कार्य आयोग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही शुरू हो गया. नामांकन दाखिला को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल अपने कार्यालय कक्ष में […]

विज्ञापन
प्रत्याशियों के इंतजार में पूरे दिन कार्यालय में बैठे रहे निर्वाची पदाधिकारी
आरा : नगर निकाय कोटे के विधान परिषद चुनाव का नामांकन दाखिला का कार्य आयोग द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही शुरू हो गया. नामांकन दाखिला को लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल अपने कार्यालय कक्ष में पूरे दिन बैठे रहे. नामांकन दाखिला के प्रथम दिन होने के कारण आज किसी प्रत्याशी द्वारा न तो नामांकन दाखिल किया गया और न ही नामांकन दाखिला को लेकर कोई परचा खरीदी गयी.
इस प्रकार से आज पूरे दिन निर्वाची पदाधिकारी प्रत्याशियों के इंतजार में अपने कार्यालय कक्ष में बैठे रहे. नामांकन दाखिला के प्रथम दिन किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किये जाने के कारण खता भी नहीं खुल सका. निर्वाची पदाधिकारी को सहयोग करने को लेकर नाम निर्देशन पत्र कोषांग के वरीय पदाधिकारी उमेश कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी सदर अनिल कुमार भी पूरे दिन आरओ कार्यालय में डटे रहे.
वहीं दूसरी ओर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष के बाहर और परिसर में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सदर अवर निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार, उप जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय शर्मा तथा आत्मा के निदेशक यदुनंदन प्रसाद सहित चार दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी.
वहीं नामांकन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरियर भी लगाया गया है, जहां दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. विदित हो कि नामांकन दाखिला का कार्य 18 जून तक चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन