नाबालिग बच्ची ने कराया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कहा- सफेदपोश और राजनेताओं के पास भेजती थी महिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2019 12:48 PM
आरा : भोजपुर पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पकड़े गये आरोपित अनीता देवी और संजीत कुमार बताये जाते हैं, जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है. बताया जाता […]
आरा : भोजपुर पुलिस ने पटना पुलिस के सहयोग से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पकड़े गये आरोपित अनीता देवी और संजीत कुमार बताये जाते हैं, जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है.
बताया जाता है कि एक माह पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक महिला आयी हुई थी. नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर पढ़ाने के बहाने पटना ले कर चली गयी. पटना ले जाकर उसे गलत काम कराना शुरू कर दिया. किसी तरह से जान बचाकर नाबालिग लड़की भाग निकली और नगर थाना पहुंच कर अपनी आपबीती पुलिस पदाधिकारियों को सुनायी. घटना की जानकारी मिलते ही सुशील कुमार पहुंच गये और लड़की से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली. एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए छापेमारी करने का निर्देश जारी कर दिया. पटना पुलिस और भोजपुर पुलिस के सहयोग से लड़की को पटना के अशोक नगर इलाके से बरामद किया गया. साथ ही अनीता देवी और संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने के बाद भोजपुर पुलिस तीनों को ला रही है.
मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लड़की को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया और सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा गया. लड़की से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि अनीता देवी नामक महिला कई सफेदपोश नेताओं के पास भेजती थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनीता देवी सेक्स रैकेट की संचालिका है, जो काफी दिनों से इस धंधे में लिप्त है. यह बहला-फुसला कर लड़कियों को अपने पास ले जाते हैं और धंधे में शामिल कर देते हैं. बहरहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










