विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत, आरा भोजपुर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन

Arrah News: आरा में साइकिल रैली, हस्ताक्षर अभियान और शपथ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को किया गया जागरूक
Arrah News: (दीनानाथ मिश्रा) विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, आरा भोजपुर द्वारा ब्रह्मबतरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर साइकिल रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.
स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण का आह्वान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुड्डू सिंह ने युवाओं से साइकिल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर फिट, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे.

साइकिल स्वस्थ जीवनशैली की पहचान : डॉ. विकास सिंह
डॉक्टर पीसी के निदेशक डॉ. विकास सिंह ने कहा कि साइकिल केवल व्यायाम या एक दिन की हॉबी नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवनशैली की पहचान है. उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर ऊर्जावान रहता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है.
पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम है साइकिल
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभु जैन एवं रोहित बजरंगी ने साइकिल को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ माध्यम बताया. उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग से प्रदूषण कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और देश के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.
प्रधानमंत्री की अपील का किया उल्लेख
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल चालित वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी और सकारात्मक विकल्प है. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है.

युवाओं के प्रयास से कार्यक्रम सफल
मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक शशि सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के स्नेह, समर्थन और सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने सभी युवाओं से इस अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
कई युवाओं ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु मिश्रा, रूपेश, हिमांशु, मनीष सहित कई युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने साइकिल को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










