आरा: घर से निकला था सामान खरीदने, शाम को मिला खून से लथपथ शव, पुलिस जांच में जुटी

Author Md. Wasim|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के गजराजगंज में 18 वर्षीय इंटर छात्र प्रीतम कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घर से सामान खरीदने निकला छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस पैसों के लेनदेन के शक के आधार पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में इंटर के छात्र प्रीतम कुमार सिंह की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतक के चाचा के बयान पर दर्ज केस में पैसे के लेनदेन को हत्या की वजह बताया गया है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है.

विज्ञापन

मृतक के चाचा के बयान पर 8-10 अज्ञात पर केस

17 जुलाई को मसाढ़ गांव निवासी 18 वर्षीय इंटर छात्र प्रीतम कुमार सिंह घर से सामान खरीदने निकला था, लेकिन देर शाम उसका शव गांव के दलित टोला के पास बरामद हुआ. शव पर गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. अब मृतक के चाचा विमलेश सिंह के बयान पर 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पैसों के लेनदेन को बताया हत्या की वजह

दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पैसे के लेनदेन के विवाद के कारण प्रीतम की हत्या की गई. हालांकि पुलिस अभी इस एंगल की भी जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

कई बिंदुओं पर जांच, जल्द खुलासे का दावा

पुलिस तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय लोगों से पूछताछ और अन्य सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की साजिश और आरोपितों की पहचान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन