आरा : वाहन चेकिंग के दौरान 45.18 ग्राम हेरोइन बरामद, दो धंधेबाज बाइक और बैग छोड़कर फरार

Updated:
विज्ञापन

बरामद हेरोइन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Arrah News : सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. बागर गांव के पास से 45.18 ग्राम हेरोइन के साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल जब्त किए गए हैं. हालांकि, दो तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे.

विज्ञापन

Arrah News : भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बागर गांव के समीप 45.18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. हालांकि, दो धंधेबाज बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए. इस दौरान पुलिस ने फेंके गए काले बैग से 45.18 ग्राम हेरोइन के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व दो मोबाइल बरामद किए. वहीं, बाइक को भी जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

फरार धंधेबाजों में सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव निवासी सत्येंद्र राय का पुत्र आनंद राय एवं एक अन्य अज्ञात शामिल है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.

पुलिस को देख बैग और बाइक छोड़ भागे धंधेबाज

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम सिकरहटा थाना पुलिस द्वारा बागर गांव के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी. तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख अपने हाथ में रहा काला बैग फेंक व बाइक को छोड़ फरार हो गए.

जब पुलिस ने उनके द्वारा फेंके गए बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 45.18 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व दो मोबाइल बरामद हुए.

फरार आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों फरार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं, पुलिस के अनुसार फरार आनंद राय पूर्व में नवादा थाना में दर्ज हत्या एवं सिकरहटा थाना में हत्या के प्रयास मामले में आरोपित रहा है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन