VKSU: तृतीय मेधा सूची और कोटा श्रेणी के छात्रों का एडमिशन ग्रांट अपडेट करने का निर्देश, 19 सितंबर तक अंतिम मौका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) प्रशासन ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 के छात्रों के एडमिशन स्टेटस को लेकर सभी महाविद्यालयों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. तृतीय मेधा सूची और विभिन्न कोटा श्रेणियों के नामांकित विद्यार्थियों का 'एडमिशन ग्रांट/पेमेंट डन' समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा.

विज्ञापन

VKSU: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (VKSU) प्रशासन ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 (सेमेस्टर-1) के तहत कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नामांकित छात्र-छात्राओं के एडमिशन स्टेटस को लेकर सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तृतीय मेधा सूची और विभिन्न कोटा श्रेणियों के अंतर्गत नामांकित विद्यार्थियों का 'एडमिशन ग्रांट/पेमेंट डन' समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए.

विज्ञापन

19 सितंबर शाम 4 बजे तक का मिला समय

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, जिन विद्यार्थियों का नामांकन अब तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ है, कॉलेज प्रशासन ऐसे सभी नामांकित छात्र-छात्राओं का एडमिशन ग्रांट 19 सितंबर 2026 की शाम 4:00 बजे तक हर हाल में समर्थ पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें. समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी तरह का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

लापरवाही पर प्राचार्यों की तय होगी जवाबदेही

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि छात्रों का विवरण पोर्टल पर अपडेट नहीं होता है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्राचार्य की होगी. इस बाबत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष (DSW) प्रो. ओपी राय ने सभी संबंधित अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर त्वरित अनुपालन का निर्देश दिया है.

Also Read: आरा: ओझा-गुणी के आरोप में बड़े भाई की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या, धनगाई के मिठहां में छोटे भाई पर लगा आरोप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन