आरा: उदवंतनगर में कुम्हरी नदी से 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद, डूबने से मौत की आशंका
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में कुम्हरी नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. कई दिनों तक पानी में रहने से शरीर की हालत खराब थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Arrah News: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़पोखर गांव स्थित कुम्हरी नदी से शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव को उतराता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना उदवंतनगर थाना पुलिस को दी.
शरीर गल चुका था, मुंह फूला मिला
सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है. कई दिनों तक पानी में रहने के कारण शरीर का चमड़ा गल चुका था और मुंह पूरी तरह फूला हुआ था. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.
डूबने से मौत की आशंका, शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट (इन्क्वेस्ट रिपोर्ट) के अनुसार, युवक की मौत पानी में डूबने की वजह से होना प्रतीत होता है. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के थानों और गांवों में हुलिये के आधार पर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए