आरा: अखिलेश पासवान की मौत पर LJP(R) नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात, न्याय और मुआवजे की उठाई मांग

Author Kumar ravindra|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

मृतक अखिलेश पासवान के परिजनों से मिलते लोजपा रामविलास के नेता | Prabhat Khabar Network

यादवपुर गांव निवासी अखिलेश पासवान की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. पार्टी ने परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई तथा सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की.

विज्ञापन

Arrah News : आरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी अखिलेश पासवान की स्कार्पियो की टक्कर से हुई मौत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी नेताओं ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई तथा सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग की.

परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

लोजपा (रामविलास) भोजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश रेशमिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल यादवपुर गांव पहुंचा. नेताओं ने दिवंगत अखिलेश पासवान के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई और मुआवजे की मांग

मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम से दूरभाष पर बातचीत की. उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ निष्पक्ष और न्यायसंगत कार्रवाई करने के साथ-साथ सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजे का लाभ मृतक के आश्रितों तक पहुंचाने में सहयोग करने का आग्रह किया. थानाध्यक्ष ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

बेटे के इंतजार में रुका अंतिम संस्कार

मृतक अखिलेश पासवान के पुत्र के बिहार से बाहर होने के कारण देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो सका. परिजन और ग्रामीण पुत्र के घर पहुंचने का इंतजार करते रहे, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जानी थी.


विज्ञापन
कुमार रवींद्र

लेखक के बारे में

By कुमार रवींद्र

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन