आरा: खेत में रोपनी करने के दौरान ठनका गिरा, बड़ी बहन की मौत, छोटी बहन समेत दो घायल

Author Md. Wasim|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

अस्पताल मेँ इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

आरा जिले के गड़हनी में सोमवार सुबह एक दुखद घटना घटी. खेत में रोपनी कर रही 18 वर्षीय नंदनी कुमारी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन चांदनी कुमारी और एक अन्य किशोरी घायल हो गई हैं.

विज्ञापन

Arrah News : आरा जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदुरी गांव में सोमवार की सुबह ठनका गिरने से खेत में रोपनी कर रही बड़ी बहन की मौत हो गई. जबकि छोटी बहन समेत दो घायल हो गए. दोनों घायलों में एक का सदर एवं दूसरे का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के मंदुरी गांव निवासी बिरेन्द्र चौधरी की 18 वर्षीया पुत्र नंदनी कुमारी है. जबकि घायलों में उसकी 15 वर्षीया छोटी बहन चांदनी कुमारी एवं उसी गांव की एक अन्य किशोरी शामिल है. इधर, मृतका के चाचा प्रमोद कुमार ने बताया कि नंदनी कुमारी अपनी छोटी बहन चांदनी कुमारी एवं गांव की अन्य किशोरी के साथ नदी के किनारे स्थित खेत में रोपनी कर रही थी. तभी गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. उसी दौरान तीनों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ा. जिससे तीनों घायल हो गई. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां मालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन