आरा: नहर में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

मृतक का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
भोजपुर के इमादपुर में नहर में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. उसका शव घटना के दूसरे दिन बरामद हुआ. परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.
Arrah News : भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में नहर में डूबे 12 वर्षीय किशोर का शव घटना के दूसरे दिन सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया. शव नगोपुर गांव स्थित चचरी पुल के समीप नहर से मिला. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.
ननिहाल आया था किशोर
मृतक की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव निवासी रवि कुमार के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि करीब चार माह पहले उसकी मां पुनीता देवी का ऑपरेशन हुआ था. इसके बाद वह मां के साथ इमादपुर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था.
पैर फिसलने से हुआ हादसा
बताया जाता है कि शनिवार दोपहर अंकुश इमादपुर गांव के चचरी पुल के पास था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सोमवार सुबह नहर से शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. अंकुश अपने दो भाइयों में बड़ा था. परिवार में मां पुनीता देवी और छोटा भाई ऋषभ कुमार हैं. बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










