आरा: मवेशी बांधने के विवाद में युवक को पीटा, गंभीर रूप से घायल

Author Md. Wasim|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में सोमवार सुबह मवेशी बांधने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जमकर पिटाई हो गई. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में सोमवार की सुबह दरवाजे पर मवेशी बांधने के विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी करनामेपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी स्व. नगीना यादव का 40 वर्षीय पुत्र नंदजी यादव है. इधर, नंदजी ने बताया कि उसने अपने दरवाजे पर मवेशी को बांधे हुआ था. तभी पड़ोसी द्वारा कहा जाने लगा कि तुम यहां पर मवेशी मत बांधो. इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई.देखते- देखते ही मारपीट होने लगी. इस दौरान ईट-पत्थर भी चले, जिसमें वह घायल हो गया.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन