आरा: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में दक्ष बनेंगे छात्र, जीईसी आरा में छह दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण

दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करती प्राचार्या डॉ अनामिका | Prabhat Khabar Network
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी), आरा में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी), पटना द्वारा ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर 6 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. यह प्रशिक्षण छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाएगा और रोजगार के नए अवसर खोलेगा.
Arrah News : आरा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी), आरा में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी), पटना द्वारा "ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी" विषय पर छह दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. यह प्रशिक्षण 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होगा, जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं.
दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एनआईईएलआईटी, पटना के वैज्ञानिक-सी अंकित कुमार एवं सुरेश कुमार गद्दी, संस्थान की प्राचार्या डॉ. अनामिका, डीन डॉ. पंकज श्रीवास्तव, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. अमृतांशु रौशन तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. गुड़िया कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
तकनीकी कौशल और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो. अमृतांशु रौशन ने कहा कि ब्लॉकचेन भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीकों में शामिल है. ऐसे उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण से विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल का विकास होगा और उन्हें बेहतर प्लेसमेंट व रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी.
उभरती तकनीकों में दक्षता जरूरी
डीन डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 के दौर में ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और डेटा एनालिटिक्स जैसी तकनीकें उद्योगों की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव ला रही हैं. प्राचार्या डॉ. अनामिका ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और आधुनिक तकनीकों में दक्षता विकसित कर वैश्विक उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया.
बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
प्रशिक्षण कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. गुड़िया कुमारी हैं. कार्यक्रम का संचालन छठे सेमेस्टर के छात्र वरुण कुमार और अंजलि ने किया. इस अवसर पर डॉ. अंकिता, प्रो. सुजाता सुमन, प्रो. रश्मि, प्रो. प्रियदर्शनी सहित संस्थान के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










