आरा: दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर को गिरफ्तार किया

Author Md. Wasim|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर |

मद्यनिषेध विभाग ने आरा में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दो लग्जरी कारों से 236 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की गई है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Arrah News : जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग कारों से 236.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया. जब्त शराब की बाजार कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से मिली शराब

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक लग्जरी कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना लाई जा रही है. सूचना पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान बिहार नंबर की एक लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से 864 पीस में 155.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. मौके से जहानाबाद जिले के ढकनी बिधा गांव निवासी कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया गया.

दूसरी कार से 81 लीटर शराब बरामद

एक अन्य गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया-आरा स्टेट हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान दिल्ली नंबर की टोयोटा कार से 450 पीस में 81 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. इस मामले में पटना जिले के रानीपुर कनशो निवासी निशांत कुमार और गोसाईं टोला, सदाकत आश्रम निवासी दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.

उत्तर प्रदेश से पटना लाई जा रही थी शराब

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार जब्त शराब उत्तर प्रदेश से पटना ले जाई जा रही थी. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, निरीक्षक अनिल कुमार, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, मदन लाल यादव, धीरज कुमार सहित मद्यनिषेध विभाग, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे. .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन