भोजपुर : आरा जेल में आपस में भिड़े कैदी, खूनी अखाड़े में तब्दील हुआ वार्ड

Published at :10 Feb 2018 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुर : आरा जेल में आपस में भिड़े कैदी, खूनी अखाड़े में तब्दील हुआ वार्ड

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा में स्थित मंडल से कैदियों के आपस में भिड़ने की सनसनीखेज खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को कारा में आपस में कैदी उस वक्त भीड़ गये, जब उनमें आपसी वर्चस्व को लेकर तनाव बढ़ा. दोनों ओर से जमकर झड़प हुई और यह […]

विज्ञापन

भोजपुर : बिहार के भोजपुर जिले के जिला मुख्यालय आरा में स्थित मंडल से कैदियों के आपस में भिड़ने की सनसनीखेज खबर मिल रही है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को कारा में आपस में कैदी उस वक्त भीड़ गये, जब उनमें आपसी वर्चस्व को लेकर तनाव बढ़ा. दोनों ओर से जमकर झड़प हुई और यह झड़प एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गयी. सूचना के बाद आरा कारा प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये. बाद में किसी तरह पूरे मामले को सलटाया गया. इस घटना में कई कैदियों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिल रही है.

बताया जा रहा है कि सुबह में जेल के सभी कैदी वार्ड से बाहर टहलने के लिए निकले थे. ठीक उसी वक्त दो गुटों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई. फिर क्या था पूरा का पूरा जेल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया. मारपीट में लाठी डंडों के अलावा जेल में रखी हुई सामग्री का जमकर इस्तेमाल हुआ. कई कैदियों को घायल अवस्था में आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हालांकि, पूरी घटना को लेकर प्रशासन कुछ भी कहने से इनकार किया है, लेकिन घटना को लेकर जेल के अंदर वरीय पदाधिकारियों का आवागमन जारी है. सभी अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. वहीं कैदियों ने स्थानीय मीडियाकर्मियों को बताया है कि जेल के अंदर इस तरह की लड़ाई लगातार हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से उचित कदम नहीं उठाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-
बिहार : समस्तीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 10 दिन के अंदर 7 हत्या से हड़कंप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन