छत के सहारे घर में घुस चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरायी

आरा/पीरो : पीरो थाना क्षेत्र के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चोरी व छिनतई की घटनाओं से लोग आजिज हो गये हैं. उनके बीच दहशत व्याप्त हो गया है. कभी दिनदहाड़े छिनतई तो कभी घर में घुसकर चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हो गये हैं. बेलगाम अपराधी घटना को लगातार अंजाम दे रहे […]
आरा/पीरो : पीरो थाना क्षेत्र के शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चोरी व छिनतई की घटनाओं से लोग आजिज हो गये हैं. उनके बीच दहशत व्याप्त हो गया है. कभी दिनदहाड़े छिनतई तो कभी घर में घुसकर चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हो गये हैं. बेलगाम अपराधी घटना को लगातार अंजाम दे रहे है. पुलिस उन्हें रोकने में नाकाम साबित हो रही है.
मंगलवार को दिनदहाड़े पीरो बाजार में दो शिक्षकों से लूट की घटना हुई तो पीरो थाना क्षेत्र के कसेढ़ गांव में छत के सहारे घुसे चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली. हद तो तब हो गयी जब बेलगाम अपराधियों ने एक घर में घुस कर गृहस्वामी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे में कैद करने के बाद नकदी, जेवर समेत लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. यह घटना पीरो थाने के कसेढ़ गांव की है. घटना के संबंध में भुक्तभोगी गृहस्वामी संतोष चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात वे और उनके परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग- अलग कमरों में सो रहे थे,
तभी अपराधकर्मी छत के सहारे घर में प्रवेश कर गये और उनको तथा परिवार के सदस्यों को कमरे के अंदर कैद करने के बाद दूसरे कमरे में रखे नकदी, गहने, कपड़े व बर्तन सहित लगभग तीन लाख की संपत्ति समेट ली और चलते बने. अपराधियों के चले जाने के बाद शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने कमरे के अंदर कैद परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला. इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




