हम के पूर्व प्रवक्ता के घर की हुई कुर्की-जब्ती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन

गोला व्यवसायी हत्याकांड . कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस भलुहीपुर के गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह की दो जुलाई को गोली मार कर दी गयी थी हत्या आरा : गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे हम के पूर्व प्रवक्ता के घर की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क की. […]
विज्ञापन
गोला व्यवसायी हत्याकांड . कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस
भलुहीपुर के गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह की दो जुलाई को गोली मार कर दी गयी थी हत्या
आरा : गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे हम के पूर्व प्रवक्ता के घर की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क की. घर में रखे पलंग, सोफा, सहित एक-एक सामान को नगर थाना पुलिस अपने साथ लेकर चली गयी. कोर्ट के आदेश मिलने के बाद पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस घटना में अभी भी इंद्रभान सिंह सहित अन्य लोग फरार चल रहे है. हम प्रवक्ता सहित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की काफी किरकरी हो रही थी. गत दो जुलाई को नगर थाने के मीरगंज के रहनेवाले कृष्णा सिंह उर्फ कुमारजी अपने घर से दुकान आ रहे थे. इसी बीच चार बाइक से पहुंचे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं.
इससे कृष्णा सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. शहर के बीचो-बीच हुई हत्या की इस वारदात से अफरा-तफरी मच गयी थी. हत्या के इस मामले में नगर थाने में चांद मियां उसके भाई नइम के अलावे डिप्टी मेयर के बेटे मुन्नू सिंह, इंद्रभान सिंह, हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान, उनके भाई शाहिद अफजल सहित 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस का दावा है कि बाकी अपराधियों के घर भी कुर्क किये जायेंगे. एसडीपीओ की अगुआई में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पुलिस ने की.
सरेंडर करने की होती रही चर्चा : हम के पूर्व प्रवक्ता दानिश रिजवान के घर पर जब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई चल रही थी, तो उसी समय सरेंडर करने की बात भी सोशल मीडिया में चल रही थी. सोशल मीडिया में यह खबर वायरल हो गयी. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की. पुलिस कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करती रही. इसके बाद सीजर लिस्ट बनाकर पुलिस थाने में सामान को रख दिया.
पुलिस बल की हुई थी तैनाती : कुर्की-जब्ती करने गयी पुलिस पूरी तैयारी के साथ पहुंची हुई थी. किसी भी आपात स्थिति से निबटने के लिए महिला बटालियन के अलावे पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे थे. कुर्की- जब्ती की कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी. पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा पूरे
शहर में होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










