ऑटोचालकों की हरकतों से मुहल्लावासी परेशान

बिहिया : नपं बिहिया के कटेया रोड स्थित अवैध ऑटो स्टैंड के ऑटोचालकों की अश्लील हरकतों से तंग मुहल्लेवासियों को रोजाना भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. मामले को लेकर लगभग एक दर्जन से अधिक मुहल्लेवासियों ने अपने हस्ताक्षरित आवेदन को डीएम भोजपुर व एसडीएम जगदीशपुर को भेजकर अवैध ऑटो स्टैंड को हटवाने की […]
बिहिया : नपं बिहिया के कटेया रोड स्थित अवैध ऑटो स्टैंड के ऑटोचालकों की अश्लील हरकतों से तंग मुहल्लेवासियों को रोजाना भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. मामले को लेकर लगभग एक दर्जन से अधिक मुहल्लेवासियों ने अपने हस्ताक्षरित आवेदन को डीएम भोजपुर व एसडीएम जगदीशपुर को भेजकर अवैध ऑटो स्टैंड को हटवाने की मांग की है. वरीय अधिकारियों को भेजे आवेदन में कहा गया है कि उक्त ऑटोचालकों द्वारा सड़क पर ही ऑटो लगा दिया जाता है,
जिससे व्यस्त बाजार में सड़क जाम की समस्या से रोजाना लोगों को जूझना पड़ रहा है. इसके अलावा अहले सुबह से देर शाम तक अश्लील गाना बजाते हैं तथा सड़क से गुजर रही महिलाओं व छात्राओं को देख कर अश्लील फब्तियां कसते रहते हैं. मुहल्लेवासियों का कहना है कि उक्त ऑटो स्टैंड में पूरे दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे गाली-गलौज करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










