बम ब्लास्ट मामले में चांद व नइम दोनों हैं चार्जसीटेड

Published at :11 Jul 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
बम ब्लास्ट मामले में चांद व नइम दोनों हैं चार्जसीटेड

आरा : कुख्यात चांद मिया और उसके भाई नइम सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में चार्जसीटेड है. बम ब्लास्ट के मामले में चांद मियां की गिरफ्तारी दिल्ली से 2015 में हुई थी. वहीं इस मामले में आरोपित नइम मियां की गिरफ्तारी जौनपुर से हुई थी. दोनों भाइयों का अपराध की दुनिया में लंबी फेहरिस्त है. […]

विज्ञापन

आरा : कुख्यात चांद मिया और उसके भाई नइम सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट मामले में चार्जसीटेड है. बम ब्लास्ट के मामले में चांद मियां की गिरफ्तारी दिल्ली से 2015 में हुई थी. वहीं इस मामले में आरोपित नइम मियां की गिरफ्तारी जौनपुर से हुई थी. दोनों भाइयों का अपराध की दुनिया में लंबी फेहरिस्त है. दोनों बम ब्लास्ट के मामले में जेल में थे. अभी हाल ही में दोनों जमानत पर छूटे थे.

दो जुलाई को कृष्ण कुमार सिंह की हत्या के मामले में इन दोनों भाइयों का नाम सामने आया था. नगर थाना पुलिस को अभी हाल ही में एक माह पहले हुई धरहरा में फायरिंग के मामले में पुलिस को तलाश थी. पुलिस अभी चांद मियां की तलाश कर ही रही थी कि कृष्ण कुमार सिंह की हत्या के मामले में दोनों नामजद हो गये. चांद मियां पर जिले में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा मुंबई में एक नेता की हत्या करने की सुपारी लेने का भी मामला दर्ज है.
दानिश और मुन्नू के सरेंडर करने की होती रही चर्चा : इस कांड में अभियुक्त बनाये गये हम नेता दानिश रिजवान और डिप्टी मेयर के पुत्र मुन्नू सिंह के सरेंडर करने की चर्चा दिन भर होती रही. इसको लेकर कोर्ट के बाहर लोगों की काफी भीड़ लगी थी लेकिन चांद मियां के बाद इन दोनों ने सरेंडर नहीं किया. सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन