Bhagalpur News: अधिकारों की दावेदारी का संघर्ष तेज करे मजदूर: एसके शर्मा

Published by : SANJIV KUMAR Updated At : 24 Apr 2025 1:01 AM

विज्ञापन

महिला आंदोलन की नेत्री रहीं उषा शर्मा की स्मृति दिवस पर व्याख्यानमाला

विज्ञापन

– महिला आंदोलन की नेत्री रहीं उषा शर्मा की स्मृति दिवस पर व्याख्यानमाला

वरीय संवाददाता, भागलपुर

महिला आंदाेलन की जुझारू नेत्री ऊषा शर्मा की 5वीं स्मृति दिवस पर एक्टू ने कंपनीराज व सांप्रदायिकता का बढ़ते शिकंजा और मजदूरों की भूमिका विषय पर बुधवार को स्थानीय पेंशनर समाज भवन में व्याख्यानमाला का आयोजन किया. दो मिनट का मौन रखकर शहीदों व दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गयी. व्याख्यानमाला की अध्यक्षता एक्टू के जिला उपाध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल ने और संचालन एक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने किया. व्याख्यानमाला का उद्घाटन एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा ने किया. एटक के जिला महासचिव डॉ सुधीर शर्मा, सीटू के जिला सचिव दशरथ प्रसाद, भाकपा-माले के जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, ऐपवा के जिला सचिव रेणु देवी आदि ने संबोधित किया.

एसके शर्मा ने कहा कि मोदी शासन में मेहनतकशों की दुर्दशा चरम पर है. बेरोजगारी, बदहाली और असमानता आसमान छू रही है, तो मजदूरी में भारी गिरावट आयी है. एक्टू के उपाध्यक्ष मनोज कृष्ण सहाय, अरुणाभ शेखर व दिनेश कापरी, संयुक्त सचिव अमर कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, चंचल पंडित व लूटन तांती, मो. सुदीन, अशांक श्रेयस, रमाशंकर कुमार सिंह, शंकर तांती, ऐपवा की जिला उपाध्यक्ष मीरा देवी, स्मिता, असंगठित कामगार महासंघ की कारी देवी, सुनीता देवी, माला देवी, बबलू दास, रेखा देवी, गुड़िया देवी, विशाखा देवी, कारू यादव, नूतन देवी, विमला देवी आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJIV KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJIV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन