हरियाली तीज उत्सव मेला में मिला महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा
भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की महिला समिति की ओर से रविवार को देवी बाबू धर्मशाला सभागार में हरियाली तीज उत्सव सह मेला का आयोजन किया गया.
भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन की महिला समिति की ओर से रविवार को देवी बाबू धर्मशाला सभागार में हरियाली तीज उत्सव सह मेला का आयोजन किया गया. इसमें महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिला. मेला का उद्घाटन मेयर डॉ बसुंधरालाल, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, सम्मेलन के अध्यक्ष सीए बद्री प्रसाद छापोलिका, चेंबर महासचिव सीए पुनीत चौधरी ने संयुक्त रूप से किया.
मेला में कोलकाता, भागलपुर व आसपास क्षेत्र की महिलाओं द्वारा तैयार चीजों का स्टॉल लगाया गया. कोलकाता से आयी शिल्पी कनोरिया के स्टॉल पर 50 हजार से दो लाख तक की ज्वेलरी ने आकर्षित किया, तो कोमल के स्टॉल पर भगवान की पोशाक, आभूषण, कुसुम चोखानी के स्टॉल पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी भा रही थी. इसके अलावा पापड़, डिजाइनर परिधान आदि भी लोगों ने खूब पसंद किया.
118 महिलाओं का लगायी गयी नि:शुल्क मेहंदी
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए