Bhagalpur news अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Updated at : 18 Mar 2026 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र चापर ढाला के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

नवगछिया रंगरा थाना क्षेत्र चापर ढाला के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी.युवक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया के प्रभाष मंडल का पुत्र फंटूस कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. फंटूस कुमार कतर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था और दो फरवरी को घर लौटा था. मंगलवार को वह अपनी बाइक ठीक कराने कुरसेला जा रहा था. उसकी बाइक को रंगरा थाना के चौकीदार सुबोध कुमार अपनी बाइक से टोचन कर आगे ले जा रहे थे, जबकि फंटूस अपनी बाइक पर पीछे चल रहा था. इस दौरान चापर ढाला के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने फंटूस की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि फंटूस कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फंटूस कुमार चार भाइयों में सबसे छोटा था. उसके बड़े भाई मुकेश कुमार, धमेंद्र कुमार और गौतम कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में मातम पसरा है.

लोगों का कहना है कि चापर ढाला पहले से ही ब्लैक स्पॉट के रूप में जाना जाता है. यहां एनएच-31 पर ढलान के साथ खतरनाक मोड़ होने से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है. अब तक सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किये गये हैं. रंगरा थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

कट्टा सटाकर जान से मारने का आरोप

पीरपैंती थाना क्षेत्र के फौजदारी गांव के नंदकिशोर रजक ने जान से मारने के प्रयास को लेकर गांव के ही दो युवकों पर कट्टा सटाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह अभी बताया कि जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चलायी गयी,लेकिन गोली मिस फायर हो गयी. पीरपैंती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन