BHAGALPUR गोलीकांड के छह दिन बाद भी जिंदगी से जंग लड़ रहे मुख्य पार्षद

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR गोलीकांड के छह दिन बाद भी जिंदगी से जंग लड़ रहे मुख्य पार्षद

नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत घटना के छह दिन बाद भी बेहद नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

सुलतानगंज,भागलपुर से शुभंकर की रिपोर्ट :

नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत घटना के छह दिन बाद भी बेहद नाजुक बनी हुई है. पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.जानकारी के अनुसार, उनके शरीर में अब भी दो गोलियां फंसी हुई हैं.एक छाती के पास और दूसरी सिर में. डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, लेकिन अब तक ऑपरेशन नहीं हो सका है. पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर स्थिर नहीं रहने के कारण सर्जरी टाल दी गई है. चिकित्सकों का कहना है कि जैसे ही शरीर ऑपरेशन के अनुकूल स्थिति में आएगा, तुरंत गोलियां निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.इलाज के दौरान उन्हें लगातार ब्लड चढ़ाया जा रहा है और आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, चिकित्सकों की पूरी टीम 24 घंटे निगरानी कर रही है और हर जरूरी चिकित्सकीय उपाय अपनाया जा रहा है.घटना के बाद से पूरे सुलतानगंज शहर में चिंता और दुआओं का माहौल है. लोग मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. बाजारों, चौक-चौराहों और सामाजिक स्थलों पर बस एक ही चर्चा है,मुख्य पार्षद जल्द स्वस्थ होकर लौटें.परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं, लेकिन उन्हें डॉक्टरों की कोशिशों पर भरोसा है.फिलहाल सभी की निगाहें अस्पताल से आने वाली हर अपडेट पर टिकी हुई हैं. स्थानीय लोगो ने सभापति के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन