BHAGALPUR जिले के 15 केंद्रों पर नीट प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 4:28 PM (IST)
विज्ञापन

नीट यूजी प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्र पर रविवार को कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई.
विज्ञापन
भागलपुर से आरफीन की रिपोर्ट :
नीट यूजी प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्र पर रविवार को कड़ी सुरक्षा में शुरू हुआ. परीक्षा में 6347 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा एक ही पाली में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी.. उधर, परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गयी है. सभी केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन व त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था रहेगी. ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके. जारी निर्देश में कहा कि अभ्यर्थियों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर आने के निर्देश दिया हैं. खास तौर पर जूते-चप्पल को लेकर नियम तय किये गये हैं. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों की तैनाती की गयी है. सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी व उनके परिजन केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक ही सेंटर में प्रवेश का समय निर्धारित था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










