BHAGALPUR रंगरा में हुआ जलसा, नौ हाफिज की हुई दस्तारबंदी

Updated:
विज्ञापन
BHAGALPUR रंगरा में हुआ जलसा, नौ हाफिज की हुई दस्तारबंदी

भागलपुर जिला के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पूरव मुहल्ला मस्जिद के समीप एक भव्य धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया, जिसमें अमानतुल उलूम के नौ कुरआन हिज्बे हाफिज को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

नवगछिया (भागलपुर) से रसिद आलम की रिपोर्ट :

भागलपुर जिला के रंगरा प्रखंड अंतर्गत पूरव मुहल्ला मस्जिद के समीप एक भव्य धार्मिक जलसा का आयोजन किया गया, जिसमें अमानतुल उलूम के नौ कुरआन हिज्बे हाफिज को दस्तारबंदी कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को लेकर इलाके में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. जलसा की शुरुआत नात-ए-पाक से की गई. इसके बाद अल्लाह ताअला की शान में हम्द पेश की गई.

उलेमा-ए-कराम व वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार

कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये उलेमा-ए-कराम व वक्ताओं ने अपने विचार रखे और समाज को शिक्षा व भाईचारे का संदेश दिया. मुंगेर खानकाह से आए फैसल सैयद शाह वली रहमानी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को दुनियावी और दीनी, दोनों तरह की तालीम देना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि तालीम के जरिए ही बच्चों में अदब और तहजीब आती है और कौम की तरक्की का रास्ता भी शिक्षा से ही होकर गुजरता है. लोगों से अपील की कि अपने पड़ोसियों के साथ मुहब्बत और भाईचारे के साथ रहें. युनुस हुसैन अली नदवी ने कुरआन शरीफ की तफ्सीर बयान करते हुए लोगों को उसके संदेशों पर अमल करने की नसीहत दी.

इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है : अफसार आलम

वहीं मुजफ्फरनगर से आए अफसार आलम ने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है और अगर पड़ोसी भूखा हो तो पहले उसे खाना खिलाना चाहिए. झारखंड के गोड्डा से आए चतुर्वेदी मु. दानिस ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सभी धर्मों में ईश्वर एक ही है और हमें आपसी सद्भाव बनाए रखना चाहिए. इसके अलावा मुजफ्फरनगर से सलाउद्दीन और भागलपुर से शाह मानी ने भी तकरीर करते हुए समाज में एकता और भाईचारे पर जोर दिया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल की भी उपस्थिति रही. आयोजन को सफल बनाने में मु. शकील उद्दीन, मो. अजहर आलम, सदर मु. जाकीर और सचिव मु. जफर समेत कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जलसा के समापन पर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन