BHAGALPUR कहलगांव में चला बुलडोजर, हटाया गया वर्षों पुराना स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 12:45 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के व्यस्ततम सत्कार चौक में वर्षों से जमे स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण पर रविवार को अनुमंडल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया.
विज्ञापन
कहलगांव (भागलपुर) से असद अशरफी की रिपोर्ट :
प्रखंड क्षेत्र के व्यस्ततम सत्कार चौक में वर्षों से जमे स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण पर रविवार को अनुमंडल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया.सुबह से ही प्रशासनिक अमला, दंडाधिकारी एवं भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.अभियान के दौरान सड़क किनारे बने पक्के एवं कच्चे अवैध निर्माणों को तोड़कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.प्रशासन की इस कार्रवाई से लंबे समय से संकरी हो चुकी सड़क को चौड़ा करने का रास्ता साफ हुआ.स्थानीय लोगों के अनुसार सत्कार चौक से अनुमंडल कार्यालय तक सड़क के दोनों किनारों पर वर्षों से अतिक्रमण पसरा हुआ था, जिससे आम राहगीरों और वाहनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. रविवार सुबह प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और एक-एक कर स्थायी तथा अस्थायी कब्जों को हटाना शुरू किया.इस दौरान कई दुकानदारों एवं कब्जाधारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. हालांकि प्रशासन की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली. अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मौके पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी.विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन की ओर से कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार एवं मनीष कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










