Bhagalpur. बेटे को फंसाने का डर दिखाकर वसूली की कोशिश, वकील की सूझबूझ से साइबर ठग बेनकाब

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर जिले में एक अधिवक्ता को डिजिटल तरीके से डराकर पैसे ऐंठने की कोशिश का मामला सामने आया है. हालांकि समय रहते सतर्कता दिखाने से बड़ा नुकसान टल गया.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा संवाददाता, भागलपुर. जिले में एक अधिवक्ता को डिजिटल तरीके से डराकर पैसे ऐंठने की कोशिश का मामला सामने आया है. हालांकि समय रहते सतर्कता दिखाने से बड़ा नुकसान टल गया. जानकारी के अनुसार अधिवक्ता के मोबाइल पर एक मैसेजिंग ऐप के जरिए कॉल आया. कॉल करने वाले ने उनका नाम लेकर बातचीत शुरू की और खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताया. जिस नंबर से कॉल आया था, उस पर वर्दीधारी की फोटो भी लगी हुई थी, जिससे भरोसा बनाने की कोशिश की गयी. कॉलर ने कहा कि उनका बेटा बेंगलुरु में एक गंभीर आपराधिक मामले में फंस गया है और मामला दबाने के लिए तुरंत पैसे देने होंगे. इसके लिए एक लाख रुपये की मांग की गई. बेटे के दूसरे शहर में होने की वजह से अधिवक्ता घबरा गए और घर में पैसे की व्यवस्था को लेकर बात करने लगे. इसी दौरान उनके एक परिचित को मामले की जानकारी हुई. उन्होंने इसे ठगी का प्रयास बताते हुए तुरंत साइबर थाना जाने की सलाह दी. अधिवक्ता जब साइबर थाना पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मियों ने कॉल करने वाले से बात की. खुद को बेनकाब होता देख ठग ने अपशब्द कहे और कॉल काट दिया. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के कॉल से सावधान रहें और किसी भी स्थिति में बिना सत्यापन पैसे का लेन-देन न करें.

विज्ञापन
ब्रजेश नंदन माधुर्य

लेखक के बारे में

By ब्रजेश नंदन माधुर्य

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन